Globalwits

Thursday 27 July 2017

इस मंत्र के जप से मिलता है संपूर्ण रामायण पढ़ने का फल

इस मंत्र के जप से मिलता है संपूर्ण रामायण पढ़ने का फल

धर्म शास्त्रों के अनुसार, रामायण का पाठ करने से पुण्य मिलता है और पाप का नाश होता है। लेकिन वर्तमान समय में संपूर्ण रामायण पढ़ने का समय शायद ही किसी के पास हो। ऐसे में नीचे लिखे एक मंत्र का रोज विधि-विधान से जप करने से संपूर्ण रामायण पढ़ने का फल मिलता है। इस मंत्र को एक श्लोकी रामायण भी कहते हैं।

यह मंत्र इस प्रकार है-

आदि राम तपोवनादि गमनं, हत्वा मृगं कांचनम्।
वैदीहीहरणं जटायुमरणं, सुग्रीवसंभाषणम्।।
बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं, लंकापुरीदाहनम्।
पश्चाद् रावण कुम्भकर्ण हननम्, एतद्धि रामायणम्।।

जप विधि:- 


1. सुबह जल्दी नहाकर, साफ वस्त्र पहनकर भगवान श्रीराम की पूजा करें।
2. भगवान श्रीराम के चित्र के सामने आसन लगाकर रुद्राक्ष की माला लेकर इस मंत्र का जप करें।
3. प्रतिदिन पांच माला जप करने से उत्तम फल मिलता है।
4. आसन कुश का हो तो अच्छा रहता है।
5. एक ही समय, आसन व माला हो तो यह मंत्र जल्दी ही सिद्ध हो जाता है।


No comments:

Post a Comment