Globalwits

Thursday 3 August 2017

दुर्भाग्य से मुक्ति पाना

विधि 1दुर्भाग्य से मुक्ति पाना
  1. इमेज का टाइटल Get Rid of Bad Luck Step 01
    1
    नमक का उपयोग करें: दुनिया भर में बहुत सी संस्कृतियों में नमक को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। कई तरह के दुर्भाग्य से बचने के लिए एक चुटकी नमक लेकर अपने बाएं कंधे के ऊपर से फेंक दें (दाहिने कंधे से नमक फेकना और ज्यादा दुर्भाग्य लाएगा)।
    • विकल्प के तौर पर, आप नमक के पानी से स्नान करके भी अपने शरीर को दुर्भाग्य से मुक्त कर सकते है। अपने नहाने के गर्म पानी में बस दो चमच्च नमक मिला लें।
      इमेज का टाइटल Get Rid of Bad Luck Step 01Bullet01
    • दूसरा तरीका है हर कमरे के कोनों में और खिड़कियों के नीचे थोड़ा सा सी-साल्ट छिड़क दें। यह आपके घर को दुर्भाग्य से बचाएगा।
  2. इमेज का टाइटल Get Rid of Bad Luck Step 02
    2
    टूटे हुए आईने के टुकड़ों को फेकें नहीं: अगर आपसे एक आइना टूट गया है तो कभी भी उसके टुकड़ों को फेकना नहीं चाहिये। यह आपके सौभाग्य में बाधक बनेगा और आपको सात वर्षों की लम्बी अवधि तक दुर्भाग्य का सामना करना पड़ेगा।
    • आप या तो सारे टुकड़ों को पीस कर उन्हें नष्ट कर सकते है। या आईने का एक बड़ा टुकड़ा (इतना बड़ा की उसमे प्रतिबिम्ब देख सके पर इतना बड़ा या पैना नहीं कि उससे आपको या किसी और को खतरा हो) अपने पास रख के अगले पूरे चाँद उगने तक प्रतीक्षा करें।
    • आपको चाँद के पूरा निकलने तक थोड़ा दुर्भाग्य तो झेलना पड़ेगा पर आप एक बार चाँद का प्रतिबिम्ब इस टुकड़े में लेकर उसे देखेंगे तो आपका दुर्भाग्य समाप्त हो जायेगा। फिर आप उस टुकड़े को कहीं गाड़ सकते है या उसे अपने पास रख सकते है।
    • सुगन्धित धूप जलाएं:नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य से बचने के लिए सुगन्धित धूप जलाना एक प्रभावी उपाय है।
      इमेज का टाइटल Get Rid of Bad Luck Step 03
    • चन्दन या चमेली जैसी किसी तेज खुश्बू का उपयोग करें, और अगर आप एक से ज्यादा बत्तियां जला रहे है, तो सुनिश्चित करें कि आप सम संख्या की जगह विषम संख्यां में ही बत्तियां जलाये।
    • अगर आप अपने व्यक्तिगत जीवन में दुर्भाग्य का अनुभव कर रहे है, तो घर में सुगन्धित धूप जलाएं। जलती हुई बत्ती लेकर सारे कमरो में घूमे जिससे घर का हर कोना सुगन्धित धुएं से भर जाये।
    • अगर आप कार्यस्थल पर दुर्भाग्य का अनुभव कर रहे हैं, तो ऑफिस में सुगन्धित धूप जलाएं।
  3. इमेज का टाइटल Get Rid of Bad Luck Step 04
    3
    सुरक्षा के यन्त्र अपने पास रखें: सुरक्षा यन्त्र रोजमर्रा के जीवन से दुर्भाग्य को दूर रखने का बहुत अच्छा उपाय है। इन्हे गले की चैन या ब्रेसलेट पहना जा सकता है या जेब में रखा जा सकता है। सबसे प्रचलित सुरक्षा यन्त्र निम्न है।
    • चाबियाँ:चाबियाँ को पुरातन काल से अच्छा भाग्य लाने वाला यन्त्र माना जाता है। कहा जाता है कि एक साथ तीन चाबियाँ पहनने से धन, स्वास्थ्य और प्रेम के तीन दरवाजे आपके लिए खुल जातें हैं।
      इमेज का टाइटल Get Rid of Bad Luck Step 04Bullet01
    • तिपतिया घास:सेल्टिक पौराणिक कथाओं में ताज़ी तिपतिया घास पहनना या चार पत्तियों वाली दुर्लभ घास पहनना अच्छा भाग्य लाने वाला माना जाता है।इसकी चार पत्तियां चार भाग्य बढ़ाने वाले गुणो धन, यश, प्रेम और स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करती हैं।[१]
      इमेज का टाइटल Get Rid of Bad Luck Step 04Bullet02
    • घोड़े की नाल: घोड़े की नाल को भी भाग्य में वृद्धि का कारण माना जाता है, क्योंकि वो "बुरी नजर से" आपको बचाती हैं। सुरक्षा के लिए घर में एक घोड़े की नाल टाँगे या घोड़े की नाल के चिन्ह को चेन में पहन लें - सिर्फ यह सुनिश्चित करें की इसके सिरे ऊपर की तरफ रहें, अन्यथा सौभाग्य आपसे "दूर" जा सकता है।
      इमेज का टाइटल Get Rid of Bad Luck Step 04Bullet03
    • खरगोश का पैर: कई संस्कृतियों में एक खरगोश के पैर को सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। इसमें ध्यान रखने की बात ये है कि यह पिछला बांया पैर होना चाहिए। इसके अतिरिक्त सौभाग्य को सक्रिय करने के लिए इसे सहलाया और थपका जाना चाहिए।[२]
      इमेज का टाइटल Get Rid of Bad Luck Step 04Bullet04

No comments:

Post a Comment